ePaper

Motihari: जिले में अब तक 24000 फार्मर्स आइडी कार्ड हो चुके हैं जेनरेट

Updated at : 03 Jun 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: जिले में अब तक 24000 फार्मर्स आइडी कार्ड हो चुके हैं जेनरेट

जिले में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से फार्मर्स आइडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी धीमी हो गयी है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. जिले में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर चले जाने से फार्मर्स आइडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी धीमी हो गयी है. अब हड़ताल टूटने के बाद ही इसकी प्रक्रिया में गति आयेगी. जिले में अब तक 23 हजार 500 फार्मर्स आइडी कार्ड जेनरेट हो चुका है, जबकि सरकार द्वारा 524 राजस्व ग्राम में फार्मर्स आइडी कार्ड बनाना है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्य प्रभावित होने के कई कारण बताये जा रहे हैं, जिसमें कृषि विभाग अंतर्गत खरीफ मौसम में बीज वितरण कार्य में कृषि समन्वयकों को लगाया गया है. इसके पूर्व कार्यपालक सहायकों को इसके लिए लगाया गया था. वह भी आयुष्मान कार्ड बनाने में लगा दिया गया, जिससे कार्य प्रभावित होने लगे. साथ ही ऐसे कई किसान है, जिनके जमीन का कागजात आदि अपटूडेट नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा है. अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि अब इस कार्य में गति लाने का प्रयास किया जायेगा.

इस योजना से किसानों को होगा लाभ

बताया जाता है फार्मर्स आइडी बनने के बाद भविष्य में कृषि योजनाओं का लाभ इसके माध्यम से किसानों को मिल सकता है. पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को भी फार्मर्र आइडी कार्ड बनाया जायेगा और इसका लाभ उन्हें मिल सकता है. यदि आइडी कार्ड नहीं बनता है तो किसानों को मिलने वाला लाभ पर विभाग रोक लगा सकता है. इसके अतिरिक्त कार्ड बनने से किसान का डीजिटल पहचान हो सकेगा. वहीं फर्जीवाड़ा और गलत लाभ उठाने वालों पर रोक लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन