रघुनाथपुर में दस हजार का इनामी शराब तस्कर विकास सहनी गिरफ्तार

विकास पर दस हजार का इनाम भी घोषित था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश पिछले दो साल से कर रही थी.
मोतिहारी . रघुनाथपुर थाने के मझरिया गांव का शराब तस्कर विकास सहनी पकड़ा गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास अपने घर मझरिया आया है, जिसके बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. विकास पर दस हजार का इनाम भी घोषित था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश पिछले दो साल से कर रही थी. कई बार पुलिस को चकमा देकर वह भागने में सफल भी रहा है. इस बार भी पुलिस घेराबंदी के बीच उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया. रघुनाथपुर थाने में शराब तस्करी के चार मामले दर्ज है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




