अब ना बजाओ श्याम बांसुरी, श्याम तोहे नजरिया लग जायेगी...

अब ना बजाओ श्याम बांसुरी, श्याम तोहे नजरिया लग जायेगी... "रोको न डगर मेरो श्याम... जब कोलकाता से आयीं प्रसिद्ध ठुमरी गायिका विदुषी इंद्राणी चौधरी ये प्रस्तुतियां दी.
मौतिहारी.अब ना बजाओ श्याम बांसुरी, श्याम तोहे नजरिया लग जायेगी… “रोको न डगर मेरो श्याम… जब कोलकाता से आयीं प्रसिद्ध ठुमरी गायिका विदुषी इंद्राणी चौधरी ये प्रस्तुतियां दी,पूरा माहौल झूम उठा और भक्ति के सागर में गोता लगाने लगा. मौका था राजेंद्र नगर भवन में पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत कला महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित संगीत समारोह का. गीत संगीत और नृत्य का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा और श्रोता सुर ताल के सागर में गोते लगाते रहे. कार्यक्रम का आगाज़ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से किया. इसके बाद सितार के युगलबंदी का कार्यक्रम हुआ जिसमें संजय कुमार शर्मा और सुशील कुमार ने राग श्याम कल्याण में बंदिश और झाला प्रस्तुत कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी. तबले पर इनके साथ कुशल संगति प्रदान की गया घराने के पंडित रविशंकर पाठक ने. कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति एकल तबला वादन की रही. बनारस घराने के ललित कुमार ने उठान,पराल,कायदा,बनारस की प्रसिद्ध बाँट,रेला,चक्रदार परण और ना धिन धिन्ना के कुशल प्रदर्शन द्वारा बनारस घराने की खूबियों से लोगों को परिचित करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. हारमोनियम पर संगति प्रदान की बनारस के ही डॉ.इंद्रदेव चौधरी ने. इस तरह से एक बढ़कर एक प्रस्तूतियां हुई और लोग झूमे. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.(डॉ.)रवींद्र कुमार वर्मा “रवि “,ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सिकटिया की राजयोगिनी बी.के.मीनादीदी,वरिष्ठ लोकगायिका चमेली पाण्डेय, प्रो.शोभाकांत चौधरी,प्रकाश अस्थाना और डिप्टी मेयर डॉ.लालबाबू प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




