Motihari : बीसीएपी योजना को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
Motihari : बीसीएपी योजना को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

अभिसरण कार्य योजना ( बीसीएपी) को लेकर एक समीक्षा बैठक एसडीओ साकेत कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार ढाका में हुई.

विज्ञापन

Motihari : सिकरहना. प्रखंड अभिसरण कार्य योजना ( बीसीएपी) को लेकर एक समीक्षा बैठक एसडीओ साकेत कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार ढाका में हुई.समीक्षा के दौरान पोषण पखवाड़े के प्रमुख थीम एवं गतिविधियों यथा पोषण अभियान का उद्देश्य, सही पोषण संतुलित आहार, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने, एनीमिया मुक्त भारत, कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सिकरहना अनुमंडल के सभी बीडीओ, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग, जीविका, मनरेगा के पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक वगैरह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन