हरी झंडी दिखा कर स्वच्छता कर्मियों को किया गया रवाना

Published at :18 Feb 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
हरी झंडी दिखा कर स्वच्छता कर्मियों को किया गया रवाना

फुलवार दक्षिणी पंचायत में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ मंगलवार को प्रशिक्षु बीडीओ आकांक्षा सिंह, प्रभारी मुखिया रीता देवी ने किया.

विज्ञापन

बंजरिया. प्रखंड के फुलवार दक्षिणी पंचायत में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ मंगलवार को प्रशिक्षु बीडीओ आकांक्षा सिंह, प्रभारी मुखिया रीता देवी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया और हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कर्मियों को ई-रिक्शा तथा ठेला गाड़ी के साथ एक साथ अपने वार्डों के लिए रवाना किया. बीडीओ ने कहा कि सुबह सात बजे प्रत्येक दरवाजे से सूखा व गीले कचरे का उठाव होगा और उस कचरे को अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट में अलग-अलग हिस्सों में बने जगहों पर जमा करेंगे, जहां उस कचरे को प्रोसेसिंग कर खाद का निर्माण कराया जाएगा जो कि किसानों के लिए बहुत उपयोगी होगा. वहीं स्वच्छता कर्मियों ने एक ई-रिक्शा व पैडल रिक्शा के साथ पूरे फुलवार दक्षिणी पंचायत में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया. वही प्रखंड स्वच्छता समन्वयक शशांक श्रीवास्तव ने सभी ग्रामीण को ग्राम स्वच्छता में अपना सहयोग देने का आह्वान किया. जिससे स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो और संक्रामक बीमारियों को दूर भगाया जा सके. मौके पर पंचायत सचिव कमल बैठा, कार्यपालक सहायक रूपेश कुमार, प्रभारी मुखिया रीता देवी, स्वच्छता पर्यवेक्षक शिवमंगल कुमार, वार्ड सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन