मोतिहारी में पैक्स चुनाव: चाचा और भतीजे के बीच कांटे की टक्कर, देर शाम आएगा परिणाम

Updated:
विज्ञापन
रुलही पैक्स चुनाव: चाचा-भतीजे की टक्कर बनी चर्चा का केंद्र, मतदान जारी

मोतिहारी की रुलही पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए मतदान जारी है। यहाँ चाचा और भतीजे के बीच हो रहे कड़े मुकाबले ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन

Election News: मोतिहारी जिला के सदर प्रखंड की रुलही पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पैक्स चुनाव के लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है. सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं. इस चुनाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

आमने-सामने चाचा और भतीजा

रुलही पंचायत में इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. हालांकि, सबसे अधिक चर्चा चाचा और भतीजे के बीच हो रहे सीधे मुकाबले की बनी हुई है. वर्तमान पैक्स अध्यक्ष जहां एक तरफ अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनके भतीजे ने पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर अपने चाचा को कड़ी चुनौती दी है. यह पारिवारिक और राजनीतिक मुकाबला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

1700 मतदाता करेंगे फैसला

इस चुनाव में 1700 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. केंद्र पर मजिस्ट्रेट के रूप में तुरकौलिया के अंचलाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार को ही प्रभावती गुप्ता विद्यालय मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती होगी और देर शाम तक नतीजों की घोषणा होने की संभावना है.


विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन