काला बिल्ला बांधकर ऑफिस पहुंचे बंजरिया बीडीओ, छपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग

AI जेनरेटेड इमेज
छपरा में बीडीओ पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई.
बीडीओ का विरोध: छपरा में बीडीओ रितेश कुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध की आवाज अब दूसरे जिलों तक पहुंचने लगी है. इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने काली पट्टी (बिल्ला) बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
ड्यूटी के दौरान हमला

बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों पर इस तरह के हमले किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जा सकते. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य कर रहे अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
घायल BDO के समर्थन में जताई एकजुटता
यह विरोध प्रदर्शन छपरा में घायल हुए बीडीओ रितेश कुमार सिंह के समर्थन में किया गया. प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी काली पट्टी बांधकर घटना की निंदा की और प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई.
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासनिक पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी कड़े कदम उठाने पर विचार किया जा सकता है. उन्होंने सरकार से अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढे़ं: मोतिहारी में नशा मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










