'गरीबी में पले पर नवाब बनने की थी चाहत': महंगे शौक ने मासूम सोच को बनाया खूंखार चोर, 23 पोल का तार उड़ाया, ट्रांसफॉर्मर बेचा...

Updated:
विज्ञापन
पुलिस के शिकंजे में शातिर चोर

पुलिस के शिकंजे में शातिर चोर

महंगे शौक और ऐशो-आराम की चाहत ने एक युवक को अपराध की दुनिया में धकेल दिया. बिजली के लाखों रुपये के तार चुराने के आरोप में गिरफ्तार दीपक की कहानी चौंकाने वाली है. जानिए कैसे एक आम युवक बना खूंखार चोर.

विज्ञापन

Muzaffarpur Theft Case: ब्रांडेड कपड़े पहनने की सनक, आंखों में महंगी गाड़ियों के सपने और जेब में फूटी कौड़ी भी नहीं... आज के दौर में युवाओं को लग रही महंगे शौक की यह 'अंधी लत' उन्हें सीधे जुर्म के अंधेरे दलदल में धकेल रही है! कुछ ऐसा ही सनसनीखेज मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है, जहाँ नवाब बनने की चाहत ने एक आम परिवार के लड़के को रात के अंधेरे में बिजली के खंभों पर चढ़कर लाखों का तार काटने वाला शातिर चोर बना दिया. बरूराज थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर में जब पुलिस ने भोर के 4 बजे 33 केवी की निर्माणाधीन लाइन पर धावा बोला, तो 1.8 किलोमीटर बिजली का तार काट रहे इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ. गिरफ्तार आरोपी ने जब पुलिस के सामने अपने 'महंगे शौक' और जुर्म के सफर की खौफनाक दास्तान कबूली, तो खाकी भी सन्न रह गई.

27 जुलाई की सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

मामले से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • बरूराज थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर के पास एनबीपीडीसीएल की 33 केवी लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था.
  • 27 जुलाई की सुबह करीब चार बजे तार कटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मधुरूपरा (पिपरा, मोतिहारी) निवासी दीपक कुमार को पकड़ लिया.
  • अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य साथी फरार हो गए. पुलिस ने मौके से 1.8 किलोमीटर कटा हुआ बिजली का तार बरामद किया है.
  • जेके इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर के साइट सुपरवाइजर मेवालाल यादव के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

महंगे कपड़ों और गाड़ियों की चाहत ने बनाया अपराधी

गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार ने पुलिस के समक्ष दिए स्वीकारोक्ति बयान में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं:

  • उसने बताया कि वह एक गरीब परिवार से है, लेकिन बचपन से ही कीमती कपड़े, आभूषण पहनने और तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का शौक था.
  • आर्थिक तंगी के कारण शौक पूरे न होने पर गांव के दोस्तों के जरिए उसकी मुलाकात प्रकाश कुमार उर्फ साह से हुई, जो तार व ट्रांसफॉर्मर चोरी का गिरोह चलाता था.
  • आरोपी ने बताया कि उसने मोतिहारी के गड़हिया, बरूराज के जनता कॉलेज के पास से ट्रांसफॉर्मर और देवरिया चौक के पास से 34 पोल का तार चोरी कर कांटी इलाके में बेचा था.

बहन के घर आया तो बनाई चोरी की योजना

दीपक अपनी बहन के घर बरूराज आया था. उसने देखा कि नई लाइन में बिजली चालू नहीं है. उसने गिरोह के मास्टरमाइंड प्रकाश को सूचना दी. 26 जुलाई की रात जब गिरोह आठ पोल का तार काटकर बंडल बना रहा था, तभी पुलिस ने दबिश देकर दीपक को धर दबोचा. पुलिस मास्टरमाइंड समेत फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: जगुआर से जुर्म, 3D मैप से रेकी: 13 राज्यों में वांटेड महाचोर का 'कैशियर' मुजफ्फरपुर से दबोचा गया


विज्ञापन
चंदन सिंह

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन