बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल में बनेगा G+2 भवन, 18 सितंबर को होगा शिलान्यास, छात्रों को मिलेंगी नई सुविधाएं
मौके पर बी॰बी॰ कॉलेजिएट स्कूल की प्राचार्या श्रीमति रीता कुमारी व अन्य
मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल का जीर्णोद्धार किया जाएगा. स्कूल परिसर में एक नया G+2 भवन बनेगा, जिसका शिलान्यास 18 सितंबर को होगा. इस पहल से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा.
मुजफ्फरपुर: मोतीझील स्थित ऐतिहासिक बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल के जीर्णोद्धार और उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गयी है. विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए नया G+2 भवन बनाया जाएगा. इसके निर्माण का शिलान्यास आगामी 18 सितंबर को किया जाएगा.
शनिवार को नगर विधायक रंजन कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा और बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के अभियंताओं के साथ विद्यालय का भ्रमण किया. इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं का जायजा लिया गया.
भवन और शैक्षणिक सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, मौजूदा भवन की स्थिति और आधारभूत संरचना से जुड़ी आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में नये G+2 भवन के निर्माण की योजना है.
नये भवन का शिलान्यास 18 सितंबर को किया जाएगा. भवन के निर्माण से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त शैक्षणिक व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी.
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाओं पर जोर
नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. विद्यालयों के विकास और शैक्षणिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधारभूत संरचना ही बेहतर भविष्य की नींव है. बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल के उन्नयन से यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और मजबूती मिलेगी.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर बी.बी. कॉलेजिएट स्कूल की प्राचार्या रीता कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य विजय पांडेय और विधायक प्रतिनिधि धनंजय झा मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
दिघरा गुमटी चार दिन रात में बंद रहेगा, होगा रेल पथ का मरम्मती कार्य
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए