Motihari: पर्व व त्योहारों को लेकर ई रिक्सा व टेंपो चालकों को आरपीएफ ने किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पर्व व त्योहारों को लेकर ई रिक्सा व टेंपो चालकों को आरपीएफ ने किया जागरूक

आरपीएफ ने आगामी पर्वों और त्योहारों में यात्रियों को सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

मोतिहारी. आरपीएफ ने आगामी पर्वों और त्योहारों में यात्रियों को सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया. जिसमें मोतिहारी आरपीएफ के अधिकारियों द्वारा स्टेशनों व ट्रेनों में माइकिंग के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में ई रिक्सा व टेंपो चालकों को सतर्कता का पाठ पढ़ाया. आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने टेंपो चालकों को कहा कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध वस्तु या व्यक्तियों की जानकारी संदेह होन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस को दे. वही संदिग्ध वस्तुओं को नहीं छुने को ले आगाह किया. कहा कि अपने यात्रियों को नशाखुरानी के प्रति भी जागरूक करे. यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीज न लेने, कीमती सामान सुरक्षित रखने और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे कर्मचारियों को देने की सलाह दी. मौके पर आरपीएफ के अन्य पदाधिकारी व जवान सहित दर्जनों की संख्या में ई रिक्सा व टेंपो चालक उपस्थित रहे.

यात्रियों के लिए के लिए सलाह

– किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तुएं न लें.

– अपने कीमती सामान को अपने पास सुरक्षित रखें.

– किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखने पर तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचित करें.

– रेलवे ट्रैक पर न चलें और न ही सेल्फी लें.

– रेल संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं और ऐसे कृत्यों को रोकने में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन