ePaper

Motihari : नकछेद टोला में बिजली को लेकर लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 02 Jun 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : नकछेद टोला में बिजली को लेकर लोगों ने जाम की सड़क

शहर के नकछेद टोला में बिजली आपूर्ति की मांग को ले मुहल्लेवासियों से सड़क जाम किया और टायर जला आक्रोश व्यक्त किया.

विज्ञापन

Motihari :मोतिहारी. शहर के नकछेद टोला में बिजली आपूर्ति की मांग को ले मुहल्लेवासियों से सड़क जाम किया और टायर जला आक्रोश व्यक्त किया. बताया कि बीते तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है. गर्मी की तपिश के चलते कई तरह की समस्याएं हो रही है. आक्रोशितों ने राधा सिकरिया मार्ग को घंटों जाम रखा. सूचना पाकर पहुंची नगर की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान का आग्रह किया. वहीं बिजली विभाग के एसडीओ ने दो दिनों के अन्दर इसे दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया. प्रदर्शन करने वालों में एकबाल नवाज,विक्की,जैकी,अफरोज आलम,मेहदी हसन,शहादत व चुन्नु मिया आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
INTEJARUL HAQ

लेखक के बारे में

By INTEJARUL HAQ

INTEJARUL HAQ is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन