Road Accident: मोतिहारी में तेल टैंकर और ऑटो में जोरदार टक्कर, एक टीचर की मौत
Published by : Ashish Jha Updated At : 27 Nov 2024 2:31 PM
Road Accident: मधुबनी घाट पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत के बाद लोगों में रोष देखा जा रहा है. तीनों घायल महिला शिक्षकों को इजाल के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Road Accident: मोतिहारी. बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा है. बुधवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि तीन महिलाओं के घायल होने की सूचना है. मधुबनी घाट पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत के बाद लोगों में रोष देखा जा रहा है. तीनों घायल महिला शिक्षकों को इजाल के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शिक्षक की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि मधुबन के भेलवा स्कूल में तैनात शिक्षक नरेश राम अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ मोतिहारी से ऑटो पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे, तभी तेज रफ्तार तेल टैंकर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में शिक्षक नरेश राम की मौके पर ही मौत हो गयी.
तीन महिला शिक्षकों का चल रहा इलाज
इस हादसे में तीन महिला शिक्षकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. उन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घायल शिक्षकों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: पूर्णिया एयरपोर्ट से जून तक शुरू होगी विमान सेवा, 4 महीनों में बनकर तैयार होगा पोर्टा केबिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










