उपद्रवियों ने पानी की टंकी में मिलाई सल्फास, बाल-बाल बचे बच्चे

Published at :28 Jan 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
उपद्रवियों ने पानी की टंकी में मिलाई सल्फास, बाल-बाल बचे बच्चे

कोयला बेलवा पंचायत के वार्ड 19 स्थित राउम विद्यालय में उपद्रवियों द्वारा पानी की टंकी में सल्फास मिलाए जाने का अतिसंवेदनशील मामला सामने आया है.

विज्ञापन

चकिया.थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला बेलवा पंचायत के वार्ड 19 स्थित राउम विद्यालय में उपद्रवियों द्वारा पानी की टंकी में सल्फास मिलाए जाने का अतिसंवेदनशील मामला सामने आया है. विद्यालय की टंकी के पानी में उपद्रवियों ने सल्फास की दवा डाल बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. बच्चों के पानी पीने से पहले टंकी के पानी में सल्फास दवा मिली होने की जानकारी मिलने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. इस खबर से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. स्कूल में बच्चों व अभिभावकों की भीड़ जमा गई. इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम नारायण ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे विद्यालय खोला तो अजीब तरह की दुर्गंध आ रही थी. इधर-उधर देखने से टंकी के नीचे फर्श पर जानलेवा सल्फास पाउडर का रैपर गिरा पाया. सल्फास देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए, आनन – फानन में नल खोलकर देखा तो पानी से सल्फास की दुर्गंध आ रही थी. उन्होंने बताया कि अज्ञात उपद्रवियों ने टंकी का ढक्कन खोलकर पानी में सल्फास की दवा डाला दी होगी. इसकी सूचना पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य आदि को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत सारी जानकारी प्रधानाध्यापक से ली. घटना को लेकर स्थानीय व आसपास के गांवों में तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन