ePaper

Motihari :पैक्स गोदाम से 30 लाख रुपए की 1300 क्विंटल धान हुई चोरी

Updated at : 29 Apr 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari :पैक्स गोदाम से 30 लाख रुपए की 1300 क्विंटल धान हुई चोरी

आंख बंद डिब्बा गायब की तर्ज पर कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पैक्स हुई भीषण चोरी हुई है.

विज्ञापन

Motihari :मोतिहारी/कोटवा.आंख बंद डिब्बा गायब की तर्ज पर कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पैक्स हुई भीषण चोरी हुई है. पंचायत के वार्ड नव में स्थित पैक्स गोदाम में रखी गयी करीब 1300 क्विंंटल धान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. चोरी गयी धान की कीमत करीब 30 लाख रुपए की बात बताई जा रही है. किसानों से खरीद कर पैक्स अध्यक्ष सुशील सिंह द्वारा गोदाम में रखा गया था धान. जे के हाइटेक मिलर रक्सौल राइस मिल से टैग किया गया था.जिसे धान उठाव करने के लिए मिलर की गाड़ी मंगलवार को लेबर लेकर गोदाम पर पहुंची थी. जब गोदाम का ताला खोला गया तो शटर बंद था, उसमें दूसरा ताला लगा हुआ था.जब ताला तोड़कर देखा गया तो उसमें कुछ धान का बोरा बिखरा हुआ था. उसमें रखे 1300 क्विंटल धान गायब मिला . इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष सुशील सिंह ने थाने में आवेदन देकर जानकारी दी है.उन्होंने बताया कि धान की खरीददारी 15 फरवरी तक किया गया है वही मिलर को देने के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित है.इस बीच भी कुछ धान मिलर को दी गई है.लास्ट उठाव अभी होना था. बताया कि लास्ट फरवरी में ही बी सीओ ओर अन्य पदाधिकारियों द्वारा गोदाम का निरीक्षण किया गया था.उसके बाद से गोदाम बंद था. सिर्फ शटर बंद देख लेता था उसकी तहकीकात नहीं की गई थी.थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि करीब 13 सौ क्वींटल धान मजदूर नहीं ले गये होंगे. ट्रैक्टर,ट्रक से गया होगा तो किसी ने कैसे नहीं देखा. सोना तो था नहीं की कोई उसे चाेरी कर गठरी में ले जाये. जानकार सूत्राें के अनुसार बिंदूबार जांच हो तो कई लोग बेनकाब हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन