मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे राजस्व कर्मचारी

शहर स्थित एक मंदिर परिसर में गुरुवार को राजस्व कर्मचारियों की एक बैठक संपन्न हुई.
बंजरिया. शहर स्थित एक मंदिर परिसर में गुरुवार को राजस्व कर्मचारियों की एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ( गोप गुट) के आह्वान पर आगामी 4 मार्च से अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. उन्होंने बताया कि अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में इसके पूर्व में संघ द्वारा कई बार विभागीय मंत्री से लेकर न्याय संगत कर्मचारियों के साथ कार्य करने की मांग किया गया है. इसके बाद पटना के गर्दनीबाग में 9 फरवरी को धरना भी दिया गया था. इसके बावजूद सरकार द्वारा कोई सम्मानजनक समझौता नहीं होने पर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 मार्च से किया जा रहा है. सभी ने एक स्वर में बताया कि जब तक हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है, तब तक हम लोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. कहा कि सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को अपने गृह जिला में पदस्थापित किया जाए, इसके अलावा राजस्व कर्मचारी को कार्य योग्यता के आधार पर वेतन सुधार करते हुए वेतनमान 1900 के स्थान पर 2800 किया जाए. कर्मचारी की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी सुनिश्चित किया जाए. वहीं राजस्व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थित बनाने से मुक्त करने सहित अन्य मांग शामिल हैं. मौके पर पर राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार, मुकेश कुमार, मुन्नीलाल कुमार, सुबोध कुमार निशात कुमार, नीतीश कुमार सहित जिले के सैकड़ों राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




