दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव रौनक राज ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से की मुलाकात, रक्सौल के विकास पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट करते रौनक राज व पार्षद रवि गुप्ता

रक्सौल के वार्ड पार्षद के पुत्र रौनक राज ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान रक्सौल के विकास, छात्र नेतृत्व और शहरी आधारभूत संरचना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.

विज्ञापन

Raxual News: शहर के आश्रम रोड निवासी वार्ड पार्षद रवि गुप्ता के पुत्र एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के जुबली हॉल छात्रसंघ के महासचिव रौनक राज ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच रक्सौल के विकास, छात्र नेतृत्व, शहरी आधारभूत संरचना और सीमावर्ती क्षेत्र की संभावनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने साझा की जुबली हॉल की यादें

मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह वर्ष 1989-90 बैच में दिल्ली विश्वविद्यालय के जुबली हॉल के रेसिडेंट रह चुके हैं. दोनों के बीच जुबली हॉल की गौरवशाली परंपरा, छात्र नेतृत्व और सामाजिक दायित्वों को लेकर भी सार्थक संवाद हुआ.

रक्सौल के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए

रौनक राज ने मुख्य सचिव के समक्ष रक्सौल के समग्र विकास, आधुनिक नगर मॉडल, सीमावर्ती क्षेत्र की संभावनाओं, आधारभूत संरचना, शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे रखे. उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया.

सकारात्मक चर्चा, सुझावों की सराहना

इस शिष्टाचार मुलाकात में वार्ड पार्षद रवि कुमार गुप्ता एवं सुनील कुमार भी उपस्थित रहे. सभी ने बिहार के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और रचनात्मक पहल की सराहना की.

यह भी पढ़ें: दरवाजे पर सफाई करा रहे किसान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हमलावर फरार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन