दरवाजे पर सफाई करा रहे किसान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हमलावर फरार

Updated:
विज्ञापन

घायल किसान के दरवाजे पर उमड़ी लोगों की भीड़

पूर्वी चंपारण के गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ है. दरवाजे पर सफाई करा रहे किसान को धारदार हथियार से घायल कर हमलावर फरार हो गए. बचाव करने आई महिला सफाईकर्मी भी जख्मी हो गई.

विज्ञापन

East Champaran News: गड़हिया बाजार थाना क्षेत्र के खोदातपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दरवाजे पर सफाई करा रहे एक किसान पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला सफाईकर्मी भी जख्मी हो गई. वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: रक्सौल में संदिग्ध स्मैक के साथ चार लोग हिरासत में, 20 पुड़िया बरामद

गर्दन और बांह पर किए ताबड़तोड़ वार

घायल किसान की पहचान खोदातपुर गांव निवासी उमेश नंदन सिंह (60) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, दो से तीन की संख्या में बाइक सवार बदमाश गांव पहुंचे और किसान पर गर्दन एवं बांह पर धारदार हथियार से लगातार वार कर दिए. बीच-बचाव के दौरान दरवाजे पर सफाई कर रही महिला भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गई.

गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर रेफर

घटना के बाद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल किसान को तत्काल इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायल महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया है.

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही गड़हिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.

हमले के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. सुबह-सुबह हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन