रक्सौल में संदिग्ध स्मैक के साथ चार हिरासत में, 20 पुड़िया बरामद

छापेमारी के दौरान मौजूद रक्सौल पुलिस की टीम
रक्सौल शहर के शास्त्री नगर में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान 20 पुड़िया संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ है और चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस नशे के कारोबार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है.
Motihari News: रक्सौल शहर के बाईपास स्थित शास्त्री नगर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 20 पुड़िया संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बरामद पदार्थ की पुष्टि के लिए उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है.
चार लोगों को लिया गया हिरासत में
थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि छापेमारी के दौरान कौड़ीहार निवासी श्यामबाबू साह के पास से 20 पुड़िया संदिग्ध स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ. मौके पर मौजूद नबी हसन आलम, सतीश कुमार और विवेक कुमार को भी नशा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.
पुलिस सभी से पूछताछ कर मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
तीन वाहन भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक सीएनजी टेम्पू, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक ईवी मोटरसाइकिल भी जब्त की है.
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद संदिग्ध पदार्थ को जांच के लिए भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद सामग्री स्मैक है या कोई अन्य मादक पदार्थ. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










