Motihari: मध्यप्रदेश में दुकान का शटर काट 25 लाख की मोबाइल चोरी को ले छापेमारी, एक धराया

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मध्यप्रदेश में दुकान का शटर काट 25 लाख की मोबाइल चोरी को ले छापेमारी, एक धराया

उज्जैन पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर घोड़ासहन से शटर कटवा गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

घोड़ासहन. मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में एक सप्ताह पूर्व हुई 25 लाख की मोबाइल चोरी मामले में उज्जैन पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर घोड़ासहन से शटर कटवा गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश की पहचान स्थानीय बाजार निवासी राजू जयसवाल उर्फ जालिम के रूप में की गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन के खारा कुंआ थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित अरिहंत मोबाइल शॉप से बीते 20 सितम्बर की तड़के अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर काटकर करीब 25 से 30 लाख रुपये की विभिन्न कम्पनियों की 100 पीस से ज्यादा मोबाइल फोनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. सीसीटीवी फुटेज में आधा दर्जन चोर दुकान का शटर तोड़ते कैद हो गए. उक्त चोरी की घटना को लेकर दुकान के मलिक अजय जैन द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस द्वारा की गई छानबीन व सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर उज्जैन पुलिस घोड़ासहन पहुंची और स्थानीय पुलिस के मदद से राजू के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में गिरफ्तार राजू ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते चोरी में शामिल गिरोह के अन्य बदमाशों के नामों की भी खुलासा किया है. जिसे पुलिस गुप्त रख सभी की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन