Motihari: प्रियंका गांधी की हर घर अधिकार यात्रा रैली में होगी ऐतिहासिक भीड़: डॉ.अखिलेश

Updated:
विज्ञापन
Motihari: प्रियंका गांधी की हर घर अधिकार यात्रा रैली में होगी ऐतिहासिक भीड़:  डॉ.अखिलेश

शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 सितंबर को आयोजित कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की हर घर अधिकार यात्रा रैली ऐतिहासिक होगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 सितंबर को आयोजित कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की हर घर अधिकार यात्रा रैली ऐतिहासिक होगी. उनके कार्यक्रम को ले हर क्षेत्र में लोगों के बीच खास उत्साह है और चंपारण के अलावा सीमावर्ती जिलों के हजारों लोग शामिल होंगे. उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में तैयारी को ले आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. कहा कि प्रिंयका गांधी पहली बार चंपारण की धरती पर आ रही हैं और उनके व्यक्तित्व के प्रति युवाओं व महिलाओं में खास आकर्षण है. कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में जुट गये हैं,और अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. प्रेसवार्ता के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि यह सत्याग्रह की भूमि है और यहां से कांग्रेस पुनः जनआंदोलन का बिगुल फूंकेगी. बिहार प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने कहा कि 26 सितम्बर का यह ऐतिहासिक दिन साबित करेगा कि चंपारण की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है.मौके पर. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय,कुमार आशीष,कैसर अली खान,पूर्व जिलाध्यक्ष बरकत खान,शैलेन्द्र शुक्ला,पूर्व विधायक मनोज सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. विजय शंकर पाण्डेय, संगम त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन