ज्वेलरी शो-रूम का पुलिस पदाधिकारियों ने किया भौतिक सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
ज्वेलरी शो-रूम का पुलिस पदाधिकारियों ने किया भौतिक सत्यापन

आरा के तनिष्क शो-रूम में हुई लूट की घटना के बाद प्रशासन सजग हुआ है.

विज्ञापन

रक्सौल. आरा के तनिष्क शो-रूम में हुई लूट की घटना के बाद प्रशासन सजग हुआ है. आने वाले दिन में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो, इसको लेकर जिला पुलिस कप्तान (एसपी) के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के द्वारा रक्सौल में संचालित ज्वेलरी शो-रूम का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा शो-रूम के संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया गया. साथ ही, उनको यह बताया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मौजूद है. डीएसपी धीरेंद्र कुमार के द्वारा रक्सौल के पंकज चौक स्थित तनिष्क शो-रूम व लक्ष्मीपुर में संचालित कल्याण ज्वैलर्स के शो-रूम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस पंजी तैयार करायी गयी, जिसमें दिन के अलग-अलग अंतराल पर शो-रूम आने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के द्वारा इंट्री की जायेगी. उन्होंने बताया कि ज्वैलर्स का एक अलग से ग्रुप भी बनाया जायेगा, जिसमें संदेश दिया जा सकता है. इसके अलावे, शो-रूम संचालकों को अलार्म सिस्टम को दुरूस्त रखने, सीसीटीवी कैमरा को चालू हालत में रखने के साथ-साथ मैनेजर व सभी स्टॉफ को रक्सौल थाना का नंबर इमरजेंसी डॉयल लिस्ट रखने की बात कहीं गयी. मौके पर पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा, तनिष्क के संचालक मो. कलीम के साथ-साथ अन्य मौजूद थे. निरीक्षण के बाद डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि दोनों शो-रूम के बीच दुकान खुलने के बाद से लेकर दिन में पुलिस की बाइक गश्ती दल लगातार मॉनिटरिंग करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन