Motihari news: जिला स्तरीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल
Author Satendra prasad sat
Updated:
विज्ञापन

शहर के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को हुई 16वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की और अपनी खेल प्रतिभा से सबों का मन मोह लिया.
विज्ञापन
मोतिहारी. शहर के नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को हुई 16वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की और अपनी खेल प्रतिभा से सबों का मन मोह लिया. मैच से पहले खेल का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार व वरिष्ठ चिकित्सक. आशुतोष शरण ने संयुक्त रूप से किया.
ऐसे रहा परिणाम-1500 मीटर बालक वर्ग:
प्रथम – विवेक कुमार (सुगौली)द्वितीय – अंकित कुमार (केसरिया)
तृतीय – मधुसूदन (घोड़ासहन)
विजेताओं को पुरस्कार जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया.
100 मीटर (अंडर-20): बालक वर्ग: पवन कुमार (प्रथम), राहुल (द्वितीय), असीम (तृतीय) बालिका वर्ग: ईशा (प्रथम), वर्षा रानी (द्वितीय), महक कुमारी (तृतीय)100 मीटर (20 वर्ष से अधिक, पुरुष):
अविनाश राम (प्रथम), गोलू (द्वितीय), राहुल (तृतीय)डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










