motihari: जिला पार्षद व मुखिया समेत 98 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव 9 जुलाई को

Updated:
विज्ञापन
motihari: जिला पार्षद व मुखिया समेत 98 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव 9 जुलाई को

एक जिला पार्षद व दो मुखियाें समेत पंचायतों में रिक्त 98 पदों के लिए उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

मोतिहारी. एक जिला पार्षद व दो मुखियाें समेत पंचायतों में रिक्त 98 पदों के लिए उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पंचायती राज विभा पटना द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों को इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिया है. 9 जुलाई को उपचुनाव होगा. इससे पहले 14 से 20 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे. नाम वापस लेने के लिए 21 से 23 जून का समय निर्धारित किया गया है. संवीक्षा व नाम वापसी 24 व 25 जून तय की गयी है. नाम वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रतीक आवंटन 26 जून को किया जाएगा.मतदान 9 जुलाई को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा. वाटों की गिनती 11 जुलाई को करायी जाएगी और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी. डीएम ने फेनहारा को छोड़कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दायित्वों का पालन करने व हर हाल में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने का निर्देश दिया है. बताया है कि जिला पार्षद के एक,मुखिया के दो,सरपंच के पांच व शेष वार्ड व पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन