ePaper

Motihari: रक्सौल से इलाहाबाद के लिए निकली लाखों की पामोलीन ऑयल ट्रक सहित गायब

Updated at : 22 Sep 2025 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: रक्सौल से इलाहाबाद के लिए निकली लाखों की पामोलीन ऑयल ट्रक सहित गायब

मामले में ट्रांसपोर्ट के ऑनर हरैया थाना क्षेत्र के डुमरिया टोला वार्ड 3 निवासी चन्द्रिका प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दी है.

विज्ञापन

सुगौली . रक्सौल के पवनसुत फॉरवर्डिंग एंड क्लीयरिंग सर्विस नाम के ट्रांसपोर्ट कंपनी से नगर पंचायत के नौवाडीह स्थित शाकम्बरी ऑयल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का आयातित रिफाइंड पालमोलीन तेल अमृत ब्रांड का 1500 टिन जिसकी कीमत 30 लाख 48 हजार रुपए है से लोड कर इलाहाबाद जा रही ट्रक लापता हो गई है. जिसकी आखिरी सुराग बगरा टोल प्लाजा तक देखी गई है. मामले में ट्रांसपोर्ट के ऑनर हरैया थाना क्षेत्र के डुमरिया टोला वार्ड 3 निवासी चन्द्रिका प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दी है. बताया है कि विगत 17 सितम्बर को पालमोलीन ऑयल ट्रक संख्या बीआर 01 जीजे 2309 से लोड कर संध्या 4 बजे लोड कर निकला. ट्रक चालक अमरजीत कुमार जिसका मोबाइल संख्या 9771568592 कॉल करने पर बंद बता रहा है. ट्रक सप्लायर जय माता दी रक्सौल के अमित को फोन करने पर उक्त ट्रक की खोजबीन करने पर पता चला कि रात्रि में 8:12 बजे फुलवरिया टोल प्लाजा से निकली है. उसके बाद कोई सुराग नहीं है. मामले में ट्रक मालिक जहानाबाद जिला अंतर्गत डिहरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी राजेश यादव के पुत्र सूरज कुमार के मोबाइल पर फोन किया, परन्तु उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद ट्रक चालक के पिता काको थाना क्षेत्र के भरथुआ रामदानी निवासी संजय यादव के मोबाइल एवं उसके भाई अरुण के मोबाइल पर फोन करने पर उनके द्वारा भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. आशंका जताई है कि किसी बड़ी साजिश के तहत माल को ट्रक सहित ट्रक मालिक, चालक और उसके अन्य साथियों के द्वारा मिलकर गायब कर दिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि टेक्निकल टीम को जांच में लगाया गया है. सीडीआर के आधार पर ट्रक और संबंधित लोगों की लोकेशन ट्रेस कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन