Motihari: सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन

Published by :AJIT KUMAR SINGH
Published at :07 May 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन

गायघाट स्थित एक विवाह भवन में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन पूर्व विधायक राजेंद्र राम के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि : प्रखंड के गायघाट स्थित एक विवाह भवन में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन पूर्व विधायक राजेंद्र राम के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह विधायक भूदेव चौधरी ने बताया कि सामाजिक न्याय के तहत राजद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण करने के लिए परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सूबे के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में अलग-अलग पंचायत में पर चर्चा प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया जिसके आलोक में परिचर्चा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. उन्होंने बताया कि आगामी 2025 में बिहार विधानसभा होनी है जिसमें तेजस्वी यादव की सरकार को बनाने के लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय के तहत राजद अपना चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसमें सभी वर्गों को आगे आने की आवश्यकता है. बूथ स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करें. कार्यक्रम को मीनापुर विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर कार्य करने की आग्रह किया. विधायक ने बताया कि आप सभी शोसित दलित एकत्रित हो जाए तो सरकार बनना तय है और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनावे. कार्यक्रम को कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, डॉ. इक़बाल, संजय निराला, धनिक लाल, पूनम देवी, सुरेश यादव आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर राम तथा संचालन तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने किया. मौके पर पूर्व प्रत्याशी सत्य शरण यादव, पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम, राजेंद्र यादव, नयन कुशवाहा, संतोष कुमार, भागीरथ कुशवाहा, राकेश कुमार, मोहन सहनी, सुरेंद्र यादव, मुन्ना राम सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन