खेती बचाने के लिए अभियान, कृषि वैज्ञानिकों ने विशेषज्ञों ने सिखाए प्राकृतिक खेती के आधुनिक तरीके
कृषि वैज्ञानिकों ने विशेषज्ञों ने सिखाए प्राकृतिक खेती के आधुनिक तरीके
Organic Farming Techniques: पताही के बोकानेकला में किसान जन कल्याण चौपाल का आयोजन. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी जांच, वर्मी कंपोस्ट और मोटे अनाज (श्रीअन्न) की वैज्ञानिक खेती के फायदे बताए. मौके पर ही किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान.पढे़ं पूरी खबर…
Organic Farming Techniques: मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड अंतर्गत बोकानेकला पंचायत में मंगलवार को ‘किसान जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से रूबरू कराना था, ताकि वे कम लागत में अधिक और गुणवत्तापूर्ण पैदावार हासिल कर सकें.
मिट्टी जांच पर विशेष जोर
चौपाल में मौजूद सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए मिट्टी जांच के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक खादों के प्रयोग से खेतों की सेहत खराब हो रही है. किसानों को हमेशा मृदा परीक्षण के आधार पर ही संतुलित मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए. इससे न केवल फसल का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी लंबे समय तक सुरक्षित रहती है.

जैविक खाद और ‘श्रीअन्न’ की खेती को बढ़ावा
वैज्ञानिकों ने किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद), ढैंचा और मूंग की खेती अपनाने की सलाह दी. इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन को देखते हुए धान की उन्नत किस्मों और मोटे अनाज (श्रीअन्न) की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने बताया कि मोटे अनाज स्वास्थ्य और कमाई दोनों के लिहाज से बेहद फायदेमंद हैं.
यह भी पढ़ें… ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, PMCH रेफर
किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उपस्थित किसानों ने अपनी खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याएं कृषि विशेषज्ञों के सामने रखीं. विशेषज्ञों ने मौके पर ही सभी समस्याओं को सुना और उनके वैज्ञानिक व सटीक समाधान के उपाय बताए. इस चौपाल में आनंद कुमार सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय प्रगतिशील किसान शामिल हुए.
मोतिहारी पताही से विकास कुमार सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










