ePaper

Motihari: बाइक व मास्टर चाबी के साथ एक धराया

Updated at : 09 Jul 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: बाइक व मास्टर चाबी के साथ एक धराया

गुप्त सूचना के आधार पर आदापुर थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की एक पल्सर बाइक व मास्टर चाबी के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल .गुप्त सूचना के आधार पर आदापुर थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की एक पल्सर बाइक व मास्टर चाबी के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर की पहचान स्थानीय सिरिसिया कला गांव निवासी इनामुल मियां के पुत्र जाहिद अली (19) के रूप में हुई है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया कि जब्त पल्सर बाइक का इंजन नंबर घिसा हुआ है. पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है. बता दें कि हाल ही में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आई है. तीन दिन पहले श्यामपुर बाजार से एक दुकानदार की अपाची बाइक अज्ञात चोरों ने उड़ा ली थी. वहीं दो दिन पूर्व सेंट्रल बैंक से रुपए निकालकर साइकिल से अपने घर जा रहे इनरवा गांव के एक वृद्ध से बंशीधर हाई स्कूल के सामने दिनदहाड़े 48 हजार रुपए छीनकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए थे. इन घटनाओं के बाद से पुलिस की लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन