ePaper

पाक के साइबर गिरोह से जुड़े गोपालगंज के फैयाज के एकाउंट में ट्रांसफर हुआ है डेढ़ लाख

Updated at : 18 Apr 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाक के साइबर गिरोह से जुड़े गोपालगंज के फैयाज के एकाउंट में ट्रांसफर हुआ है डेढ़ लाख

अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के फैयाज आलम के बैंक एकाउंट में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर हुआ है.

विज्ञापन

मोतिहारी. अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के फैयाज आलम के बैंक एकाउंट में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर हुआ है. गोपालगंज के फुलवरिया का रहने वाला फैयाज सउदी अरब के कुबैत में काम करता है. ईद के त्योहार पर अपने घर फुलवरिया आया था. छौड़ादानो में 12 अप्रैल को पाकिस्तान से जुड़े पांच साइबर फ्रॉड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढाया, तो गिरोह से जुड़े गोपालगंज के दो बदमाश पकड़े गये. पहले उचकागांव के नजुम को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद बुधवार को फुलवरिया से फैयाज की गिरफ्तारी हुई. एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय गिरोह स्तर पर पैसे की लेनदेन करता है. अबतक 1.95 करोड़ विभिन्न खातों में जमा करने का प्रमाण मिला है. 1.60 करोड़ अबतक निकासी किया गया है. गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह से जुड़े लगभग 50 खाते को फ्रीज कराया गया है. उसमें 35 लाख सात हजार रुपये डिपोजिट है. उसकी निकासी पर तत्काल रोक लगवा दिया गया है. बदमाशों के खाते की जांच में फैयाज के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर की जानकारी मिली, उसके बाद गोपालगंज में छापेमारी कर फैयाज को गिरफ्तार किया गया. इस गिरोह के अबतक सात बदमाश पकड़े जा चुके है. कई संदिग्ध खाते के धारक को चिन्हिंत किया गया है. उसका सत्यापन किया जा रहा है. गिरोह से उनके कनेक्शन का अगर साक्ष्य मिलने पर चिन्हित संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी में रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार, छौड़ादानो सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, जिला आसूचना इकाई के निर्भय कुमार राय, छौड़ादानो थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, दारोगा चंदन कुमार सहित अन्य शामिल थे. बताते चले कि 12 अप्रैल को छौड़ादानो में 11 मोबाइल व एक लैपटॉप के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद साइबर फ्रॉड के इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन