कोचिंग जा रही छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, वाहन के नीचे फंसी, ग्रामीणों ने बचाई जान

Updated:
विज्ञापन
कोचिंग जाती छात्रा को पिकअप ने रौंदा, गंभीर

कोचिंग जा रही छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, वाहन के नीचे फंसी, ग्रामीणों ने बचाई जान

पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया में कोचिंग पढ़ने जा रही 19 वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया. छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई कर उसे बाहर निकाला.

विज्ञापन

Motihari Accident News: पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया-छपवा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा को मुर्गी लदे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा वाहन के नीचे दब गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है.

कोचिंग जाते समय हुआ हादसा

घायल छात्रा की पहचान जयसिंहपुर चिलराव गांव निवासी 19 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है. वह राजेंद्र सिंह की पुत्री हैं. जानकारी के अनुसार, सलोनी रोज की तरह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए तुरकौलिया जा रही थी. इसी दौरान कोरैया मस्जिद के समीप तुरकौलिया से छपवा की ओर जा रहे मुर्गी लदे पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

वाहन के नीचे फंस गई छात्रा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद सलोनी पिकअप के नीचे फंस गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर, मोतिहारी रेफर कर दिया गया.

इंटर की छात्रा है सलोनी

परिजनों ने बताया कि सलोनी कुमारी गर्ल्स हाई स्कूल, नया टोला में इंटर की छात्रा है और नियमित रूप से साइकिल से कोचिंग पढ़ने तुरकौलिया आती-जाती थी. हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्त और दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Kotwa News: जमीन के दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 जुलाई तक मिलेगा मौका


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन