मानव तस्करी जांच में NIA ने ट्रैवल एजेंट का मोबाइल जब्त, पटना बुलाया

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी मामले में पूर्वी चंपारण के एक ट्रैवल एजेंट से घंटों पूछताछ की. एजेंट के घर की तलाशी लेकर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Motihari News: कंबोडिया से जुड़े कथित मानव तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ गांव में एक ट्रैवल एजेंट से करीब एक घंटे तक पूछताछ की. टीम ने उसके घर की तलाशी लेकर मोबाइल फोन जब्त किया और आगे की जांच के लिए उसे पटना बुलाया है.

ट्रैवल एजेंट से की गई गहन पूछताछ

एनआईए की टीम ने कालूपाकड़ निवासी कलामुद्दीन से विदेश भेजे गए लोगों, हवाई टिकट बुकिंग, यात्रा दस्तावेजों और विदेश भेजने की प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं पर विस्तार से पूछताछ की. कलामुद्दीन वर्तमान में दिल्ली में रहकर ट्रैवल एजेंसी का कार्य करता है.

घर की तलाशी लेकर मोबाइल किया जब्त

कार्रवाई के दौरान एनआईए अधिकारियों ने ट्रैवल एजेंट के घर की गहन तलाशी ली. जांच के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया, जिसे डिजिटल फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है.

मोबाइल डेटा और संपर्कों की होगी जांच

जांच एजेंसियां मोबाइल के डेटा, कॉल रिकॉर्ड, संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की जांच करेंगी. साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि उसका किसी अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह या संदिग्ध नेटवर्क से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संबंध है या नहीं.

स्थानीय पुलिस ने दिया सहयोग

करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान फेनहारा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और एनआईए टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान किया. पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने भी एनआईए की जांच की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में NIA की छापेमारी, ट्रैवल एजेंट से एक घंटे पूछताछ; मोबाइल जब्त, पटना बुलाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन