Motihari : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या

Updated:
विज्ञापन
Motihari : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या

बरहरवा महानंद पंचायत के बम नहर पुल से नवविवाहिता का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.

विज्ञापन

Motihari : कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के बरहरवा महानंद पंचायत के बम नहर पुल से नवविवाहिता का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मृतका की मां संग्रामपुर थाना क्षेत्र के राजपुर पोखरा गांव के निवासी चिंता देवी ने बताया कि एक साल पूर्व मेरी पुत्री 25 वर्षीय खुशबू देवी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ शम्भूचक पंचायत के भरत साह के साथ हुई थी. मेरे दामाद द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी. दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने को लेकर मेरी पुत्री की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन