मोतिहारी में छापेमारी में बरामद हुई नागालैंड की लाइसेंसी राइफल, पुलिस हैरान, 13 ठिकानों पर की 12 घंटे तक चली छापेमारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 May 2025 6:25 PM
नागालैंड की लाइसेंसी राइफल
Motihari News: मोतिहारी जिले में संगठित अपराध और अवैध जमीन कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मेयर पति और राजद नेता देवा गुप्ता सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी कर हथियार, कारतूस और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं. इस कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मच गया है.
Motihari News, सुजीत पाठक: मोतिहारी जिले में संगठित अपराध और जमीन कारोबार से जुड़े माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने मेयर पति देवा गुप्ता सहित उसके अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस दौरान छतौनी मठिया में मेयर पति के सहयोगी चुमन पटेल के घर से पुलिस ने नागालैंड से निर्गत एक लाइसेंसी राइफल, 33 पीस कारतूस के अलावा राइफल और रिवाल्वर का लाइसेंस बुक बरामद किया.
राइफल पर किसका नाम
नागालैंड से निर्गत राइफल के लाइसेंस बुक पर विनय कुमार यादव लिखा है, यानी लाइसेंस किसी विनय कुमार यादव का है, जबकि रिवाल्वर के लाइसेंस बुक पर चुमक का नाम अंकित है. हथियार, कारतूस और दोनों लाइसेंस बुक को जब्त कर लिया गया हे. एएसपी सदर शिवम धाकड़ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संगठित अपराध व भू-माफियाओं के खिलाफ नगर थाना में सोमवार को कांड संख्या 364-25 दर्ज किया गया था, जिसमें चुमन पटेल नामजद आरोपी है.
प्राथमिकी दर्ज
एएसपी सदर शिवम धाकड़ ने बताया कि अवैध कारतूस बरामदगी को लेकर चुमन के खिलाफ छतौनी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी के दौरान चुमन घर से फरार मिला. उसके घर की तलाशी ली गयी तो हथियार व कारतूस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि मेयर पति व राजद नेता देवा सहित उससे जुड़े लोगों के 13 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया. 12 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान चुमन के घर से हथियार व करातूस बरामद हुआ, जबकि अन्य ठिकानों पर जमीन के दास्तावेज सहित कई आवश्यक कागजात भी मिले है.
कहां-कहां हुई छापेमारी
छापेमारी मुफस्सिल, छतौनी, गोविंदगंज, नगर व चिरैया थाना क्षेत्रों में की गयी. छापेमारी में एएसपी शिवम घाकड़, छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, ट्रेनी दारोगा आरिफ हुसैन, मो फिरोज सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. संगठित अपराध और जमीन कारोबार से अकूत संम्पत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ सोमवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें मेयर प्रीति गुप्ता, उनके पति देवा गुप्ता के अलावा राहुल मुखिया, सुगंध गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, मनीष जायसवाल, अमित कुमार, सुमित कुमार, कृष्णा प्रसाद, सुबोध यादव, अवनीत साह, रौशन जायसवाल और निबंधन कार्यालय के रजिस्टार सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: बेटे की आंखों के सामने पिता और मामा ने तोड़ा दम, शादी की खुशी मातम में बदली, मचा हाहाकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










