योग के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश, अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

जिला खेल भवन में योगाभ्यास करते अधिकारी व छात्र-छात्राएं

Motihari Yoga Diwas Program: नशा मुक्त सप्ताह के तहत मोतिहारी के गांधी मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. अधिकारियों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास कर नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

Motihari Yoga Diwas Program: नशा मुक्त सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चंपारण की ओर से रविवार सुबह गांधी मैदान, मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में 150 करोड़ से होगा डेयरी का विस्तार, 66 हजार किसानों को होगा सीधा लाभ

योगासनों और प्राणायाम का किया अभ्यास

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया. योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.

नशे से दूर रहने का दिया संदेश

वक्ताओं ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है. नियमित योगाभ्यास आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ाता है, जिससे व्यक्ति नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकता है.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

अधिकारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अक्षय कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र-छात्राएं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

जिला खेल भवन में भी हुआ विशेष आयोजन

इधर जिला खेल भवन में जिला खेल पदाधिकारी शुभंम कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और खिलाड़ियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की गई.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन