मोतिहारी: शराब तस्करी में तीन दिन पहले न्यायिक हिरासत में भेजी गयी महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Police and family members outside Motihari Sadar Hospital after woman prisoner's death

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी सेंट्रल जेल की एक महिला बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. परवतिया देवी को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर तीन दिन पहले न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari News: सेंट्रल जेल की एक महिला बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी छबिला सहनी की पत्नी 48 वर्षीय परवतिया देवी के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि 22 मई को पिपराकोठी पुलिस ने उसे 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

अचानक बिगड़ी तबीयत

सोमवार सुबह महिला बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

सेंट्रल जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि जेल के डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया था.

सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिजनों और पुलिस को दी गई सूचना

जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि महिला बंदी की मौत की सूचना परिजनों और नगर थाना पुलिस को दे दी गई है.

उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने को लेकर सिविल सर्जन को पत्र भेजा गया है.

शराब के साथ हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार पिपराकोठी थाना के दारोगा राजवीर ने 22 मई को गुप्त सूचना के आधार पर मझरिया जाने वाले रास्ते में ई-रिक्शा पर सवार परवतिया देवी और लड्डू राम को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था.

इस मामले में पिपराकोठी थाना में कांड संख्या 256/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन