Motihari News: मोतिहारी में नल-जल योजना ठप: भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

मोतिहारी में नल-जल योजना ठप
Motihari News:मोतिहारी के पताही प्रखंड के महमदी गांव में वर्षों से नल-जल योजना ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं. भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया. बीडीओ ने पीएचईडी को जांच के निर्देश दिए हैं.पढे़ं पूरी खबर…
Motihari News: मोतिहारी के पताही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरैया गोपाल पंचायत के महमदी गांव (वार्ड नंबर-3) में सरकारी उदासीनता का बड़ा मामला सामने आया है. यहां सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ीहै. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. इस समस्या से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बंद पड़ी पानी टंकी के पास पहुंचकर विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
पाइपलाइन बिछी पर आज तक घरों में नहीं पहुंचा पानी
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नल-जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण हुआ और पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन आज तक किसी भी घर में पानी की एक बूंद नहीं पहुंची. यह योजना वर्षों से बंद पड़ीहै. वर्तमान में गर्मी के कारण भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे स्थानीय चापाकल सूख रहे हैं. लोगों को पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल का पानी लाने के लिए दूर-दराज के नलकूपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.
विभागीय उदासीनता से टूटी उम्मीद, बीडीओ ने दिए जांच के निर्देश
स्थानीय ग्रामीण जय मंगल मंडल और कांति देवी ने बताया कि जब योजना शुरू हुई थी, तब ग्रामीणों में शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन विभागीय लापरवाही ने सब बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने अब मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और अविलंब जलापूर्ति शुरू करने की मांग की है. इधर, बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि महमदी गांव में नल-जल योजना बंद होने की सूचना मिली है. इसकी जांच कराकर जल्द ही जलापूर्ति शुरू करने के लिए पीएचईडी (PHED) विभाग के जेई को लिखित निर्देश दिया जाएगा.
मोतिहारी / पताही से विकास कुमार सिह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










