Motihari News: गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली इंजीनियरिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 21 May 2026 2:55 PM
गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली इंजीनियरिंग छात्रा
Motihari News:मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि कॉलेज परिसर में शोक का माहौल है....
Motihari News: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है.
गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में मिला शव
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज की है. बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. गुरुवार दोपहर जब छात्राओं को घटना की जानकारी मिली, तो हॉस्टल में हड़कंपमच गया.
पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी
कॉलेज प्रशासन ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी.दरोगा चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. वहीं घटना के बाद कॉलेज परिसर में मातम का माहौल है.
परिजनों को दी गई सूचना
घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है.
मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










