Motihari News: जमीन विवाद में मर्डर, युवक की बेरहमी से हत्या

सांकेतिक तस्वीर
Motihari News:मोतिहारी के चम्ही गांव में जमीन विवाद रात को झड़प में बदल गया. आलोक कुमार की चाकू मारकर हत्या हो गई. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी..जानिए खबर विस्तार से…
Motihari News: शिकारगंज थाना क्षेत्र के चम्ही गांव में जमीन के छोटे विवाद ने रात को खतरनाक झड़प का रूप ले लिया. इस दौरान आलोक कुमार को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
दिन में हुई थी नोकझोंक
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिन में जमीन घेराबंदी को लेकर नोक-झोंक हुई थी. मामला शांति से टल गया था, लेकिन रात में एक गुट ने अपने समर्थकों के साथ ढाका कर दूसरे गुट के घर पर हमला कर दिया.
पिता को बचाने गया युवक बना शिकार
हमले में पिता की पिटाई देख बचाने गए आलोक कुमार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपियों में से एक अभी भी फरार है. शिकारगंज पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.
मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










