रक्सौल: घर से मादक पदार्थ बेच रहे मां-बेटे गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया गांजा

Updated:
विज्ञापन
Motihari News raxaul haraiya police arrested mother son selling ganja from home east champaran

पुलिस हिरासत में आरोपित

Motihari News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में हरैया थाना पुलिस ने घर से गांजा बेच रहे मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 295 ग्राम गांजा बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र रक्सौल के हरैया थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अपने ही घर से गांजा की दुकान चला रहे मां और बेटे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. हरैया थाना प्रभारी किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जाल बिछाकर यह कामयाबी हासिल की. पुलिस ने तस्करों के पास से कुल 295 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तैयार हुई जब्ती सूची, मां-बेटा हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीमा खातून और उसके पुत्र अल्ताफ खान के रूप में की गई है. छापेमारी और गिरफ्तारी के दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार भी मौके पर मौजूद थे. दंडाधिकारी की प्रत्यक्ष उपस्थिति में पुलिस ने बरामद गांजे की विधिवत जब्ती सूची तैयार की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी किशन कुमार पासवान ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सीमाई इलाकों में विशेष अभियान

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अपने घर को ही सेफ हाउस बनाकर वहां से गुपचुप तरीके से नशे का कारोबार कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के कड़े दिशा-निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है. इसी कड़ी में भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे तमाम संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशे के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.

मोतिहारी के रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन