मोतिहारी: 16 से अधिक मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Motihari News police-arrests-notorious-criminal-rahul-singh-wanted-in-16-cases

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Motihari News: मोतिहारी पुलिस ने 16 से अधिक मामलों में वांछित कुख्यात राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है. रंगदारी, लूट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों के आरोपी राहुल से पूछताछ जारी है. पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे और रंगदारी समेत कई संगीन मामलों में वांछित राहुल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में लखौड़ा थाना क्षेत्र से उसे दबोचा गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से कानून से बचता फिर रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

रंगदारी मामले में थी तलाश

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राहुल सिंह छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात का निवासी है. लखौड़ा थाना कांड संख्या 141/26 में रंगदारी मांगने के मामले में वह वांछित था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

कई गंभीर मामलों का है आरोपी

जांच में सामने आया है कि राहुल सिंह के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 16 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन मामलों में रंगदारी, लूट, मारपीट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. छतौनी, नगर, मुफस्सिल और एससी-एसटी थाना समेत कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं.

नेटवर्क और पुराने मामलों की जांच शुरू

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. साथ ही हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं में उसकी संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन