मोतिहारी: पुलिस का बड़ा एक्शन, आर्म्स एक्ट के 22 फरार अभियुक्तों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 22 May 2026 3:19 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामलों में बेल बॉन्ड जंप कर फरार चल रहे 22 अपराधियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस ने सूचना देने के लिए एसपी का मोबाइल नंबर जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News:  पूर्वी चंपारण पुलिस ने आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाया है. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में वांछित 22 फरार अभियुक्तों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर नकेल कसने और अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने के उद्देश्य से की गई है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि स्पीडी ट्रायल के दौरान बेल बॉन्ड जंप कर फरार हुए इन सभी अभियुक्तों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है.

रक्सौल, चकिया और पहाड़पुर समेत कई थानों के मुकदमों में हैं वांछित

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, ये आरोपी रक्सौल, पहाड़पुर, चकिया, पिपराकोठी, हरसिद्धि, तुरकौलिया, मेहसी, चिरैया और नगरिया बाजार समेत कई थाना क्षेत्रों के मामलों में वांछित हैं. इनाम घोषित अपराधियों में संजय साहनी, विपक कुमार साहनी, सौरभ कुमार सिंह, मनोज महतो, दिलीप कुमार ठाकुर, राहुल कुमार, अभिषेक पासवान, राजेश कुमार, आरिफ आलम अंसारी, गोले कुमार और छोटू साहनी सहित कुल 22 नाम शामिल हैं. पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

एसपी के मोबाइल नंबर पर दें जानकारी, पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गोपनीय

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी इनपुट या सुराग मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) के विशेष मोबाइल नंबर 9031827100 पर तुरंत जानकारी दें. सूचना देने वाले जागरूक नागरिक की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. मोतिहारी पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को दबोचकर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन