मोतिहारी : नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, वीरगंज से काठमांडू जा रही ईवी गाड़ी पलटने से 8 घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari News nepal road accident ev car crash makwanpu bihar indians injured kathmandu

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari News: नेपाल के मकवानपुर में वीरगंज से काठमांडू जा रही एक ईवी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बिहार के सीतामढ़ी के एक दंपति समेत 8 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: नेपाल के मकवानपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. वीरगंज से काठमांडू की ओर जा रही एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में गाड़ी में सवार दो भारतीय नागरिकों समेत कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना मकवानपुर जिले के भिमफेदी गांवपालिका के वार्ड 6 स्थित जुरीखेत में बुधवार को हुई.

अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, मची चीख-पुकार

जिला प्रहरी (पुलिस) कार्यालय मकवानपुर के प्रवक्ता एवं डीएसपी पुष्कर बोगटी ने घटना की पुष्टि की है. उनके अनुसार, बा प्र 03–001 ज 1371 नंबर की ईवी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

घायलों में बिहार के सीतामढ़ी का दंपति भी शामिल

इस हादसे में घायल होने वालों में भारत के बिहार राज्य के सीतामढ़ी निवासी 34 वर्षीय सोनु रौनियार और उनकी पत्नी 27 वर्षीय संगीता रौनियार शामिल हैं. इनके अलावा गाड़ी चालक मकवानपुर निवासी 31 वर्षीय पूर्णबहादुर रुम्बा, तनहुँ के बन्दीपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज गुरुङ, उनकी पत्नी 28 वर्षीय उषा गुरुङ और धनुषा के 41 वर्षीय विकास झा भी घायल हुए हैं.

इलाज के लिए काठमांडू रेफर

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में चोटिल हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए काठमांडू भेज दिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

रक्सौल पूर्वी चंपारण से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन