Motihari: अब हर थाने में चलेगा मेस, पुलिसकर्मियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 8:52 PM

विज्ञापन

अब हर थाने में चलेगा मेस

Motihari News: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सभी थानों में मेस अनिवार्य कर दिया है. इससे बैरकों में सिलिंडर-हीटर से लगने वाली आग पर रोक लगेगी और समय पर पौष्टिक भोजन मिलेगा.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

रिपोर्ट -सच्चिदानंद सत्यार्थी

Motihari News: मोतिहारी जिले के पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. एसपी ने पूर्वी चंपारण के सभी थानों में अनिवार्य रूप से मेस (भोजनालय) संचालित करने का कड़ा निर्देश दिया है. अब जिले के सभी पुलिसकर्मियों को थानों में बने मेस में ही भोजन करना होगा. हालांकि, जो पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ सरकारी आवास या बाहर रह रहे हैं, उन्हें इस अनिवार्यता से छूट दी गई है.

समय की होगी बचत, ड्यूटी और अनुशासन में आएगा सुधार

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. खुद से खाना बनाने में व्यतीत होने वाले समय की बचत होगी, जिसका सीधा उपयोग पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य को सुधारने और मुस्तैदी से ड्यूटी करने में कर सकेंगे. अक्सर अघोषित ड्यूटी के कारण खाना बनाने या बाहर खाने में देरी से पुलिसकर्मियों को असुविधा होती थी, अब इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.

बैरकों में आगजनी की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

इस निर्देश के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण सुरक्षा व्यवस्था भी है. कई बार थानों के बैरक या कमरों में खाना बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले गैस सिलिंडर या बिजली हीटर से शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती थीं. मेस संचालित होने से इन हादसों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा और बैरकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. समय पर भोजन मिलने से ड्यूटी में विलंब होने की शिकायतों में भी कमी आएगी. एसपी के इस कल्याणकारी कदम से जिले के पुलिसकर्मियों में भारी खुशी है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन