मधुबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की विदेशी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
Motihari News madhuban-2000-liter-foreign-liquor-seized-shivhar-border

जब्त शराब

Motihari News: मधुबन पुलिस ने शिवहर बॉर्डर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. देर रात हुई छापेमारी के दौरान तस्कर फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

Motihari News: पूर्वी चंपारण के मधुबन में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. मधुबन-शिवहर बॉर्डर इलाके में देर रात हुई छापेमारी के दौरान करीब 2000 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर रात में हुई छापेमारी

मधुबन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवहर बॉर्डर के पास भारी मात्रा में शराब की खेप डिलीवरी के लिए रखी गई है. इसके बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात बंजरिया गांव के बसवारी इलाके में छापेमारी की.

240 कार्टन विदेशी शराब बरामद

पुलिस ने एनएच-227 से करीब 200 मीटर अंदर कार्रवाई करते हुए 240 कार्टन विदेशी शराब जब्त की. बरामद शराब की मात्रा करीब 2000 लीटर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है.

तस्कर मौके से फरार

पुलिस की दबिश के दौरान शराब तस्कर और वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. हालांकि पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर थाना पहुंचा दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इलाके में फैली सनसनी

इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस लगातार शराब तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन