मोतिहारी: लायंस क्लब कपल की अनूठी पहल, बापूधाम स्टेशन पर 500 गरीबों को कराया भोजन

Updated:
विज्ञापन
Motihari News Lions club couple hunger project bapudham railway station free food distribution

बापूधाम स्टेशन गरीबों को भोजन कराते लायंस क्लब कपल

Motihari News: बापूधाम रेलवे स्टेशन पर लायंस क्लब कपल द्वारा हंगर प्रोजेक्ट के तहत 500 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया. अधिक मास के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में यात्रियों और गरीबों को दाल-भात व सब्जी परोसी गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: बापूधाम रेलवे स्टेशन परिसर में ‘हंगर प्रोजेक्ट’ के तहत एक भव्य भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्टेशन और आसपास के करीब 500 जरूरतमंदों व गरीब यात्रियों को भरपेट भोजन कराया गया. यह मानवीय और सामाजिक कार्यक्रम ‘लायंस क्लब मोतिहारी कपल’ द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें क्लब की महिला सदस्यों (लायन लेडीज) का योगदान बेहद सराहनीय रहा.

स्टेशन पर लगी लंबी कतार, यात्रियों ने चखा दाल-भात और पापड़ का स्वाद

भोजन के लिए स्टेशन परिसर में लोगों की लंबी कतारें लगी थीं, जहां सभी ने बेहद अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से भोजन का आनंद लिया. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सुदूर ग्रामीण इलाकों से आने वाले और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने भाग लिया. भोजन के रूप में लोगों को शुद्ध और स्वादिष्ट चावल, दाल, सब्जी तथा पापड़ परोसा गया. भोजन की पूरी व्यवस्था रामभजन द्वारा संभाली गई थी.

अधिक मास में भूखों को भोजन कराने से मिलती है परम संतुष्टि: आयोजक

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद लायंस क्लब कपल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की. आयोजकों ने कहा कि धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र माने जाने वाले अधिक मास के महीने में भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर जो आत्मिक संतुष्टि मिली है, उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है. इस पुनीत कार्य में शहर के कई अन्य गणमान्य और सामाजिक लोगों ने भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सक्रिय योगदान

इस पूरे सेवा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने और सफल बनाने में रेणु लोहिया के साथ-साथ सुनीता जायसवाल, रश्मि जी, रीना जी, उमा मोहता, प्रमोद लोहिया, चंदू मिश्रा, संतोष अग्रवाल, राजीव विजडम और नवीन निशांत ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. क्लब ने आगे भी इस तरह के सामाजिक और भुखमरी उन्मूलन से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर चलाने का संकल्प दोहराया है.

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन