मोतिहारी: गोरखपुर-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, 16 ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 21 May 2026 7:20 AM
ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर
Motihari News: गोरखपुर-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण और नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण रेलवे ने 16 ट्रेनें रद्द कर दी हैं. मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रूट की कई गाड़ियां मई और जून में डायवर्ट तथा रीशेड्यूल की गई हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Motihari News: गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड के पिपराइच स्टेशन पर दोहरीकरण के मद्देनजर नॉन-इंटरलोकिंग (NI) कार्य किया जाना है. पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, तकनीकी कार्यों की वजह से मई और जून 2026 में चलने वाली 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर वाया बापूधाम मोतिहारी रूट की कई प्रमुख ट्रेनों को डायवर्ट और रीशेड्यूल किया गया है. रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक, प्री-एनआई कार्य 31 मई से 6 जून तक और मुख्य एनआई कार्य 6 जून से 8 जून 2026 तक चलेगा, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा.
21 मई से बदले मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने आगामी दिनों के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है. 21 मई को कटिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 15705 बदले हुए रूट छपरा वाया गोरखपुर होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 15052 (गोरखपुर – कोलकाता) 21, 26 और 28 मई को डायवर्ट रहेगी. इसके अलावा आनंद विहार से सहरसा जाने वाली ट्रेन संख्या 15530 और स्पेशल ट्रेन संख्या 05576 भी 21 मई को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी. बांद्रा टर्मिनस – बरौनी (19037) 6 जून तक छपरा वाया मुजफ्फरपुर होकर चलेगी, जबकि आनंद विहार – मुजफ्फरपुर (12212) और कटिहार – अमृतसर (05736) 3 जून को डायवर्टेड रूट से चलेंगी.
कई ट्रेनें की गईं रीशेड्यूल, घंटों की देरी से चलेंगी
मार्ग परिवर्तन के साथ-साथ कई ट्रेनों को रोककर (रेगुलेट) चलाया जाएगा. आनंद विहार – रक्सौल (15274) 21, 22 और 24 मई को अलग-अलग रेल डिवीजनों में 95 से 120 मिनट तक रोककर चलाई जाएगी. वापसी में रक्सौल – आनंद विहार (15273) आने वाले दिनों में 80 से 140 मिनट तक रीशेड्यूल व रेगुलेट रहेगी. ट्रेन संख्या 22551 (दरभंगा – जालंधर सिटी) 23 और 30 मई को एक घंटे के लिए रेगुलेट होगी.
मई और जून में इन तारीखों को रद्द रहेंगी गाड़ियां
ब्लॉक के कारण दिल्ली-सीतामढ़ी (04010) 28 मई व 4 जून और सीतामढ़ी-दिल्ली (04009) 30 मई व 6 जून को रद्द रहेगी. पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार (05579) 24 मई, 31 मई, 5 व 7 जून को और वापसी में (05580) 26 मई, 2 जून, 7 व 9 जून को निरस्त रहेगी. लालकुआं-कोलकाता (05060) 21, 28 मई व 4 जून को नहीं चलेगी. इसी तरह गांधीधाम-भागलपुर, उधना-जयनगर और सहरसा-आनंद विहार की विभिन्न स्पेशल ट्रेनें मई और जून की अलग-अलग तिथियों को रद्द कर दी गई हैं.
मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










