बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, सांसद संजय जायसवाल ने किया नमन
बंजरिया में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं भाजपा कार्यकर्ता
Motihari News: बंजरिया के अजगरी पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद और अखंड भारत का प्रेरणास्रोत बताया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जानिए खबर विस्तार से...
मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट
Motihari News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बंजरिया प्रखंड के अजगरी पंचायत स्थित बूथ संख्या-331 पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंपारण सांसद डॉ. संजय जायसवाल शामिल हुए.
तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई. इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए.
राष्ट्रवाद और अखंड भारत के लिए समर्पित था जीवन
सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित था. उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका नारा भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय है. उनके संघर्ष और बलिदान ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भाजपा की विचारधारा की आधारशिला हैं डॉ. मुखर्जी
भाजपा संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी संगठन की आधारशिला हैं. उनके सिद्धांतों के अनुरूप ही भाजपा एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रही है.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल, अखिलेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपु चौरसिया, राजीव कुमार टिंकू, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, शंकर सर्राफ, भरत गुप्ता, लहवर मुखिया, राम प्रवेश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में लगी आग, 12 बेंच-डेस्क जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










