मोतिहारी: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे सिविल सर्जन, सिर में लगे टांके

Published by :Aniket Kumar
Published at :27 Apr 2026 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
Motihari News civil surgeon dilip kumar singh road accident motipur injured

एक्सीडेंट की प्रतिकात्मक तस्वीर

Motihari News: मोतिहारी के सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी है. हादसे में सिविल सर्जन के सिर में गंभीर चोट आई है. गाड़ी में मौजूद अन्य लोगों को भी चोट आई है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिविल सर्जन का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है. जानकारी के अनुसार, डॉ. दिलीप कुमार सिंह पटना से एक मीटिंग में शामिल होकर मोतिहारी लौट रहे थे. इसी दौरान मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के पास नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

सिर में लगे टांके

हादसे में डॉ. दिलीप कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मोतीपुर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए सिर में टांके लगाए.

फरवरी 2026 में ग्रहण किया पदभार

अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी में सिविल सर्जन के अलावा उनका एक सहायक और चालक भी सवार था. सहायक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. बता दें, डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने फरवरी 2026 में ही पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन का पद संभाला था.

यह भी पढ़ें: बिहार में वंदे भारत के बाद अब अवध एक्सप्रेस पर पथराव, कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन