मोतिहारी: छात्रा के मौत मामले में छात्रों ने किया हंगामा, निष्पक्ष जांच के लिए एसआइटी गठित

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 22 May 2026 10:58 AM

विज्ञापन

छात्रा के मौत मामले में छात्रों का हंगामा की तस्वीर

Motihari News: इंजीनियरिंग कॉलेज में मुजफ्फरपुर की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद छात्रों ने भारी हंगामा किया. पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: पूर्वी चंपारण के बनकट स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत मामले में  भारी हंगामा खड़ा हो गया. मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रिमी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य गेट जाम कर देर रात तक जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर मानसिक दबाव बनाने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित, मोबाइल से मिले अहम सुराग

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच लंबी वार्ता हुई. पुलिस ने छात्रों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही, पूरे मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा, छात्रों के भी दर्ज होंगे बयान

पुलिस के अनुसार, मृतका के मोबाइल फोन से कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस मामले में दोषी कोई भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. सच्चाई का पता लगाने के लिए कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं के भी बयान दर्ज किए जाएंगे. फिलहाल एहतियात के तौर पर कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा के साथ सुजीत पाठक की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन