अवैध मिट्टी खनन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देसी पिस्टल और गाड़ियों के साथ दो गिरफ्तार

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Motihari Illegal Mining Case: मोतिहारी के बंजरिया में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मौके से देसी पिस्टल, बलेनो कार, 3 बाइक और मिट्टी लदे 4 ट्रैक्टरों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Motihari Illegal Mining Case: मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है. चैलाहां-फुलवार मुख्य मार्ग पर पुलिस की विशेष छापेमारी में अवैध खनन में लिप्त एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है और मौके से देसी पिस्टल समेत भारी मात्रा में वाहन जब्त किए हैं.

रात के अंधेरे में हो रहा था खेल, पुलिस को देख मची अफरा-तफरी

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है. गिरोह इस मिट्टी को रात के अंधेरे में प्रखंड कार्यालय परिसर के पास एक खेत को भरने के लिए ले जा रहा था. मंगलवार देर रात जब पुलिस की गश्ती टीम इस मार्ग से गुजरी, तो वाहनों का लंबा काफिला देखकर उन्हें संदेह हुआ. पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर खदेड़कर दो लोगों को दबोच लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें… जंक्शन पर ‘बाय-बाय’ कहने वालों से रेलवे मालामाल, दो साल में प्लेटफॉर्म टिकट से कमाए 55.73 लाख

हथियार, कार और मिट्टी लदे 4 ट्रैक्टर जब्त

पुलिस की यह छापेमारी इतनी प्रभावी रही कि मौके से अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे चार मिट्टी लदे ट्रैक्टर, तीन बाइक और एक बलेनो कार को जब्त किया गया है. इसके साथ ही मौके से एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है, जो इस खनन माफिया गिरोह के खतरनाक मंसूबों की ओर इशारा करती है.

यह भी पढ़ें… 32 घंटे से अंधेरे में डूबा गांव, जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलने पर भड़के ग्रामीण

आरोपियों की हुई पहचान, फरार लोगों की तलाश जारी: थानाध्यक्ष

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंजरिया के अजगरी चूड़ीहरवा टोला निवासी मो. शकील और सुगौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मधुमलती निवासी मो. हारूण राशिद के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप है.

मोतिहारी बंजरिया से राज निखिल का रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन