Motihari में चोरी की बड़ी घटना, रिटायर्ड शिक्षक के घर से 25 लाख का जेवर उड़ाया

Motihari Crime Patahi Theft Retired Teacher House 25 Lakh Jewellery Stolen
Motihari Crime: मोतिहारी के पताही में रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर से चोरों ने करीब 25 लाख के आभूषण चुरा लिए हैं. पूरा परिवार घर में ताला लगाकर शादी में गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर पहलु पर काम कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…
Motihari Crime: मोतिहारी के पताही इलाके से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. परिवार के शादी में जाने का फायदा उठाकर बदमाशों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया.
शादी में गया था पूरा परिवार
यह घटना पताही थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड शिक्षक बच्चा सिंह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर सुगौली थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे. इसी दौरान घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए.
25 लाख रुपए के जेवर
घर में घुसने के बाद चोरों ने आराम से अलमारी और अन्य जगहों की तलाशी ली और पत्नी, बेटी और बहू के कीमती गहने लेकर फरार हो गए. गृहस्वामी के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है.
पुलिस ने शुरू की छानबीन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए हर पहलू पर काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी: चारा लाने गए भाई-बहन नदी में डूबे, SDRF की टीम तलाश में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










